



HPAS Mains Question Paper 2023- HINDI Solution Discussion Video
HPAS Mains Question Paper 2023- HINDI Solution
1.निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 350 (तीन सौ पचास) शब्दों में सारगर्भित निबंध लिखिये: 30
(i) राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ।
(ii) हिन्दी भाषा की वर्तमान स्थिति और भविष्य।
(iii) सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति और भारत ।
2.(क) निम्नलिखित अंग्रेजी गद्यांश का हिंदी में अनुवाद कीजिये :
Just like, you need a map to navigate over unknown space or territory, you need culture to conduct or behave yourself in society. Culture is the common understanding, which is learnt and developed through social interaction with others in society. A common understanding within a group demarcates it from others and gives it an identity. But cultures are never finished products. They are always changing and evolving. Elements are constantly being added, deleted, expanded, shrunk and rearranged. This makes cultures dynamic as functioning units.
(ख) निम्नलिखित हिंदी गद्यांश का अंग्रेजी में अनुवाद कीजिये: 10
विभिन्न प्रजाति के प्राणियों में तथा किसी एक ही प्रजाति के प्राणियों में भी समान ढंग की वैयक्तिक भिन्नताएँ पाई जाती हैं भिन्नताओं के कारण ही प्रकृति में आकर्षण तथा सौंदर्य होता है। एक क्षण के लिए अपने चतुर्दिक ऐसे जगत की कल्पना करें, जिसमें जरा सोचें कि सभी वस्तुएँ एक ही रंग की, लाल या नीली अथवा हरी हों तो, दुनिया कैसी लगेगी। निश्चित ही वह सुंदर नहीं होगी। पूरी संभावना है कि आपका उत्तर नहीं होगा और न आप ऐसे संसार में रहना ही चाहेंगे। वस्तुओं की तरह ही मनुष्यों में भी विविधता पाई जाती है। प्रत्येक व्यक्ति में भिन्न-भिन्न विशेषकों का सम्मिश्रण होता है। विचलनशीलता या विभिन्नता एक प्राकृतिक तथ्य है और व्यक्ति इसके अपवाद नहीं हैं।
3.(क) निम्नलिखित पद्यांश की व्याख्या कीजिये : 10
मनुष्य मात्र बंधु है, यही बड़ा विवेक है,
पुराण पुरुष स्वयंभू, पिता प्रसिद्ध एक है।
फलानुसार कर्म के, अवश्य बाह्य भेद हैं,
परंतु अंतरैक्य में, प्रमाणभूत वेद हैं।
अनर्थ है कि बंधु ही न बंधु की व्यथा हरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।
(ख) निम्नलिखित गद्यांश की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिये : 10
यदि समाज में मानव संबंध वही होते जो कवि चाहता है, तो शायद उसे प्रजापति बनने की जरूरत न पड़ती। उसके असंतोष की जड़ ये मानव-संबंध ही है। मानव संबंधों से परे साहित्य नहीं है। कवि जब विधाता पर साहित्य रचता है, तो उसे भी मानव संबंधों की परिधि में खींच लाता है। इन मानव संबंधों की दीवाल से ही हैमलेट की कवि सुलभ सहानुभूति टकराती है और शेक्सपियर एक महान ट्रेजेडी की सृष्टि करता है। ऐसे समय जब समाज के बहुसंख्यक लोगों का जीवन इन मानव संबंधों के पिंजड़े में पंख फड़फड़ाने लगे, सींकचे तोड़कर बाहर उड़ने के लिए आतुर हो उठे, उस समय कवि का प्रजापति रूप और भी स्पष्ट हो उठता है। वह समाज के द्रष्टा और नियामक के मानव विहग से क्षुब्ध और रुद्ध स्वर को वाणी देता है।
4.(क) निम्नलिखित मुहावरों और लोकोक्तियों के अर्थ लिखते हुए उनका वाक्य में प्रयोग कीजिये: 4
- आँख का अंधा गाँठ का पूरा –
- ठोकर लगी पहाड़ की तोड़े घर की सिल
- टोपी उछालना –
- माथे पर शिकन न आना
(ख) निम्नलिखित के संधि विच्छेद कीजिये : 4
- शाकाहारी
- मध्यावधि
- सहानुभूति
- अधिकाधिक
- महाशय
- परीक्षा
- परोपकार
(ग) निम्नलिखित के विलोम शब्द लिखिये : 4
- अनाहूत
- अधम
- उन्नत
- उपमान
- ज्येष्ठ
- मितव्ययी
- प्रवृत्ति
- क्षणिक
(घ) निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिये : 4
(i) जिसका कोई शत्रु न जन्मा हो
(ii) जिसके बारे में कोई निश्चय न हो
(iii) जो कम बोलता हो
(iv) पूर्व में हुई हानि की भरपाई
(ङ) निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिये : 4
- अंकुर-
- अनुग्रहित
- अत्योक्ति
- इतिहासिक
- उदीप्त
- कवीत्री
- कूटूंब
- तत्त्वाधान
(च) समान दिखने वाले निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिये : 4
- अयश, अयस
- अनल, अनिल
- कटक, कंटक
- परुष, पुरुष।
5. यथानिर्देश उत्तर दीजिये : 6
- यज्ञशाला’ और ‘फल-फूल’ में कौनसे समास हैं ?
- ‘वह लोग जा रहे हैं।’ इस वाक्य का शुद्ध रूप लिखिये।
- ‘भयानक’ और ‘करुण’ रस के स्थायी भाव लिखिये।
- ‘अर्जुन’ और ‘क्षति’ शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिये
- ‘आलस’ और ‘चौपाया’ शब्दों के तत्सम रूप लिखिये।
- ‘अत्यल्प’ और ‘साक्षात्कार’ शब्दों के उपसर्ग लिखिये।
Pdf Download
Question Paper pdf | Link |